टाटा -झुमका परिवार

टाटा -झुमका परिवार 

    छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध वृहत्तर माखनसाव परिवार का सन् 1956-57 में आपसी राजीनामा बंटवारा हुआ। राजीनामा बंटवारा आवेदन दिनांक 13.03.1962 को न्यायालय में प्रस्तुत हुआ और दिनांक दिनांक 28.06.1975 को न्यायालय से पक्की डिग्री हुई जिसके अनुसार परिवारजन अपने हिस्से में काबिज हुए हैं। इच्छाराम, मन्नाराम, बैसाखूराम वल्द नंदराम साव, ईतवारी वल्द हरिराम साव, प्यारेलाल, रामलाल, भगवाना वल्द ताराचंद्र, सुमित्रादेवी बेवा ताराचंद्र, धन्नाराम गोदी पुत्र गनपत साव और बलराम साव वल्द बहोरन साव (टाटा-झुमका परिवार) को तीन आना हिस्से में टाटा, झुमका, तौलीडीह (नावापारा), का सोलह आना जमीन, कमरीद में 70 एकड़ जमीन, मौजा पंडरीपाली, शीतलपुर, और बछौडीह का कुल जमीन, टाटा और झुमका का हवेली, पंडरीपाली का पूरा मकान, पुरगांव का पूरा मकान के साथ झुमका, पुरगांव और तौलीडीह अमराई का पूरा हिस्सा और शिवरीनारायण कु फुलवारी में 06 खोली मकान जमीन सहित मिला।
    टाटा, झुमका, बछौडीह और सितलपुर गांव माखन साव के समय खरीदा गया था। इसमें टाटा की जिम्मेदारी नंदराम, हरिराम और गनपत साव के गोदी पुत्र धन्नाराम और ताराचंद्र को सौंपा गया था। इसीप्रकार झुमका, बछौडीह और सितलपुर की जिम्मेदारी बहोरन साव को सौंपा गया था।
    झुमका का छै आना आठ पाई हिस्सा माखन साव ने पहले खरीदा और इसे देखरेख के लिए अपने चाचा मनसाराम को सौंपा। बाद में यहां पांच सही एक बटे तीन पाई हिस्सा जुगुराम तेली से 2000.00 रूपये में 22. 05. 1929 को आत्माराम सूरजदीन साव के नाम पर शिवरीनारायण दुकान से खरीदा गया। इसकी जिम्मेदारी अंडोल साव के पुत्र बहोरन साव को दी गई। बछौडीह का चार आना छै पाई हिस्सा माखन साव ने खरीदा था। बाद में यहां पांच सही एक बटे तीन पाई हिस्सा जुगुराम तेली से 2000.00 रूपये में 22. 05. 1929 को आत्माराम सूरजदीन साव के नाम पर शिवरीनारायण दुकान से खरीदा गया। इसकी जिम्मेदारी अंडोल साव के पुत्र बहोरन साव को दी गई। सितलपुर का छै आना चार पाई हिस्सा और टाटा का 16 आना हिस्सा माखन साव ने खरीदा था। नावापारा (तौलीडीह) तहसील बलौदाबाजार का 16 आना हिस्सा आत्माराम, बलभद्र और गनात साव के नाम पर शिवरीनारायण दुकान से खरीदा गया था जिसकी जिम्मेदारी भी नंदराम हरिराम बगैरह को सौंपी गई थी। 
बहोरन साव  इच्छाराम साव  प्यारेलाल 
मन्नाराम साव इंद्रा बाई  सुमित्रा बाई बेवा तारा साव  धन्नाराम साव 
रामलाल साव का परिवार  भगवान प्रसाद का परिवार 
शिवदत्त सरस्वती देवी  भुवनेश्वर का परिवार 
कमल किशोर का परिवार  नवल किशोर का परिवार 
धन्ना साव रतनलाल  डॉक्टर शैलेन्द्र का परिवार 
अशोक कुमार वर्षा देवी  अभय कुमार का परिवार 
अजय कुमार  कुमुदनी और रामगोपाल , सारंगढ़ 
ई रामस्वरूप  डॉक्टर रामलाल  रतनलाल 
रतनलाल का परिवार  रतनलाल का परिवार 
श्वेता , सपना और संगीता   
शिवदत्त की बेटियां  डाक्टर शैलेन्द्र अपने बहनों और भांजे भांजियों के साथ 
झुमका की हवेली  झुमका की हवेली 
  टाटा में प्यारेलाल साव का घर 
टाटा के चौरा में शिव मंदिर 








झुमका की हवेली की जमीन को साहू समाज को दान में दिया गया 

टाटा का घर 








हनुमान जी का मंदिर ,झुमका 









No comments:

Post a Comment